फोटो: जेसीबी से खोदकर अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले रास्तों को बंद करवाती पुलिस।
नूंह। जिला पुलिस ने अवैध खनन की रोकथाम को लेकर बुधवार को थाना रोजका मेव और थाना पिनंगवा क्षेत्र में अवैध खनन के संभावित स्थलों पर रास्तों को बंद करा दिया। थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव बड़का अलीमुद्दीन की पहाड़ी में हो रही अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए प्रबंधक थाना रोजका मेव निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं थाना पिनंगवा क्षेत्र के कुतकपुर शाह चोखा पहाड़ी इलाके में भी वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नूंह जिला पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए पूरी तरह गंभीर है और इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। संवाद