फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने तथा समान काम के लिए समान वेतन देने समेत अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम सिटी करनाल में अधिकार रैली करेगी। रैली में फरीदाबाद से सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी भाग लेंगे। यह जानकारी यूनियन के राज्य प्रधान देवी राम ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दी। यूनियन की हड़ताल आज 14 वें दिन भी जारी रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण सफाई कर्मचारी सेक्टर-12 में धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय के सामने गए। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह मंढोतिया ने किया। जबकि, कार्रवाई का संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे। उनकी मांग है कि कर्मचारी मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को अनुग्रह पूर्वक अनुदान नीति के तहत नौकरी देने के नारे लगाए। कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने बताया कि उनको ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई का काम करते हुए 17 साल पूरे हो चुके हैं। 17 सालों तक समाज की सेवा करने के बाद भी हम मामूली से मानदेय पर काम करने को मजबूर हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं है। उनका कहना है कि 10 अक्तूबर से ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल करके ब्लॉक और जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें