फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मानसून से पहले फतेहपुर बिल्लौच में बड़े नालों की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। मानसून के आगमन से पहले ग्राम पंचायत फतेहपुर बिल्लौच ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गांव के मांदकोल और ककड़ीपुर रोड स्थित बड़े नालों की जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए सरपंच सरोज खेमचंद सैनी ने बताया कि नालों में गाद और कचरा जमा होने से बरसात के दौरान पानी की निकासी प्रभावित होती है, जिससे गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मानसून शुरू होने से पहले ही प्रमुख नालों की सफाई कराई जा रही है, ताकि वर्षा का पानी बिना किसी रुकावट के निकल सके और ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें