पलवल। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने सोमवार को शहर के वार्ड नंबर 12 और पुराना सोहना रोड क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन जिम्मेदारी के साथ सफाई कार्य करें और व्यवस्था को निरंतर दुरुस्त बनाए रखें।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पलवल के लक्ष्य को पूरा करने में नगर परिषद पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने टीम को कचरा उठाने वाली गाड़ियों की नियमित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग संग्रहित करने पर विशेष जोर देने को कहा। संवाद