फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजार और सोसाइटी को बनाएं साफ, नगर निगम देगा इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद को साफ शहरों की श्रेणी में लाने के लिए क्लीन मार्केट और जीरो वेस्ट सोसाइटी प्रतियोगिता शुरू,
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत चल रहे 11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान का हिस्सा होंगी


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम ने शहर को स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए क्लीन मार्केट और जीरो वेस्ट सोसाइटी प्रतियोगिताओं की शुरुआत की है। स्वच्छ हरियाणा स्वस्थ हरियाणा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी। यह दोनों प्रतियोगिताएं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत चल रहे 11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान का हिस्सा होंगी।


नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य फरीदाबाद को देश के स्वच्छ शहरों की श्रेणी में लाना है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इंदौर की तर्ज पर फरीदाबाद भी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के सहयोग से स्वच्छता के क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन



क्लीन मार्केट प्रतियोगिता शहर की सभी पंजीकृत मार्केट एसोसिएशनों के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें सबसे स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बाजार, दीवारों पर आकर्षक म्यूरल पेंटिंग और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जैसे बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा। सभी मार्केट एसोसिएशन को 31 अक्तूबर तक संबंधित जोनल कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता 1 से 5 नवंबर तक चलेगी और परिणाम 7 नवंबर तक निगम कार्यालय को भेजे जाएंगे।


जीरो वेस्ट सोसाइटी प्रतियोगिता सभी पंजीकृत आरडब्ल्यूए, हाउसिंग सोसायटियों और कॉलोनियों के बीच होगी। इसमें स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, गीले कचरे की कंपोस्टिंग, सूखे कचरे का पुनर्चक्रण, सामुदायिक क्षेत्रों की स्वच्छता और निवासियों की भागीदारी जैसे मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा। सोसाइटियों को 30 अक्तूबर तक पंजीकरण कराना होगा और मूल्यांकन संयुक्त आयुक्तों द्वारा किया जाएगा।


प्रत्येक जोन के संयुक्त आयुक्त प्रतियोगिता के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी प्रतिभागी समय पर पंजीकरण करें। पारदर्शिता के लिए फोटो व वीडियो साक्ष्य भी अनिवार्य होंगे। जोनल रिपोर्ट 6 नवंबर तक निगम आयुक्त कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन



विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार की घोषणा भी की गई है। जोनल स्तर पर स्वच्छ बाजार अवॉर्ड और स्वच्छ सोसाइटी अवॉर्ड के तहत 50 हजार रुपये नकद व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। सिटी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बाजार और सोसाइटी को 75 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम फरीदाबाद ने नागरिकों से अपील की है कि वे मेरा बाजार, मेरा गौरव मेरी सोसाइटी, मेरी जिम्मेदारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और फरीदाबाद को स्वच्छ, हरित और सतत शहर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें