फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समय सारणी के अनुसार ही चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत एक अप्रैल से हो गई है। इस बार विद्यालयों में पढ़ाई को लेकर शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी कक्षाएं तय समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विभाग के अनुसार अगर किसी कक्षा में एक भी छात्र उपस्थित होता है, तो उसकी कक्षाएं नियमित रूप से लगाई जाएंगी। इसके अलावा अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों को एक साथ बैठाने पर भी रोक लगाई गई है। सभी छात्रों को उनकी निर्धारित कक्षा में ही बैठाकर पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि हर विषय को सही तरीके से पढ़ाया जा सके। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लों ने कहा कि कक्षाएं समय सारणी के अनुसार ही लगेंगी। उन्होंने बताया कि यदि कक्षा में एक भी छात्र मौजूद है, तो उसकी पढ़ाई पूरी जिम्मेदारी के साथ कराई जाएगी, ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो। बता दें जिले में कुल 378 राजकीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 1.25 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में विभाग की इस सख्ती से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इससे जहां छात्रों को नियमित पढ़ाई का लाभ मिलेगा, वहीं अध्यापकों की मनमानी पर भी रोक लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें