फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 11वीं के छात्र ने स्कूल ड्रेस की शर्ट से लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से गायब छात्र घर के कमरे में ही लटकता मिला
विज्ञापन

मेडिकल साइंस की पढ़ाई कठिन लगने के कारण वह मानसिक तनाव में था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के गांव खोरी जमालपुर में 11वीं के छात्र अल्फाज उर्फ अल्फा का शव उसके अपने ही घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था और परिजन उसे बाहर तलाश कर रहे थे। छात्र ने स्कूल ड्रेस की शर्ट से ही फंदा लगाया हुआ था।
परिजनों ने आशंका जताई है कि मेडिकल साइंस विषय की पढ़ाई कठिन लगने के कारण वह मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अल्फाज गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं का छात्र था और परिवार का सबसे छोटा बेटा था। परिजनों ने बताया कि वे चाहते थे कि अल्फाज कॉमर्स या आर्ट्स विषय से पढ़ाई करे लेकिन अल्फाज की रुचि मेडिकल साइंस में थी। उसकी जिद के आगे झुकते हुए परिवार ने उसका दाखिला 11वीं में मेडिकल साइंस से करा दिया। हालांकि, कुछ ही समय बाद उसे यह विषय बेहद कठिन लगने लगा था। पिता हिदायत खान के अनुसार, वह अक्सर पढ़ाई छोड़ने की बात करता था और कभी स्कूल जाता तो कभी अनुपस्थित रहता था। परिजन उसे समझाते थे कि 11वीं की परीक्षा पास कर ले, फिर 12वीं में विषय बदलवा देंगे।
विज्ञापन


20 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे अल्फाज हमेशा की तरह स्कूल ड्रेस पहनकर और बैग लेकर घर से निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने स्कूल जाकर पता किया तो सहपाठियों ने बताया कि वह उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की और सोशल मीडिया पर भी गुमशुदगी की सूचना साझा कर मदद मांगी। परिजनों का अनुमान है कि अल्फाज 21 अगस्त की रात किसी समय चुपचाप घर लौटा होगा। 22 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे परिवार का एक सदस्य मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में कुछ सामान लेने गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा तुड़वाया। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। अल्फाज अपनी स्कूल की शर्ट से फंदे पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, दोस्तों से होगी पूछताछ
घटना की सूचना पर धौज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के असल कारणों को स्पष्ट करने के लिए परिजनों के साथ अल्फाज के स्कूल के सहपाठियों और दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें