फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डंपर की टक्कर से सिविल इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से लौट रहे युवक को मांगर के पास अज्ञात वाहन ने कुचला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मांगर क्षेत्र के पास एक सड़क हादसे में 29 वर्षीय सिविल इंजीनियर की जान चली गई। एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।





मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था। वर्तमान में वह फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। प्रमोद गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात था। रविवार शाम जब वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी मांगर के पास डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रमोद के भाई राहुल ने बताया कि शाम को किसी अनजान व्यक्ति ने फोन कर हादसे की सूचना दी। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। प्रमोद की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना धौज पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें