फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 50 साल बाद शहर के सबसे बड़े नाले की हो रही सफाई, 40 ट्रक गाद निकलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद से लेकर अनखीर तक जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हर साल मानसून के दौरान बड़खल चौक से लेकर ओल्ड फरीदाबाद तक सड़कों पर भरने वाला पानी और घंटों तक लगने वाला जाम इस बार खत्म हो सकता है। इसकी वजह है शहर के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण ड्रेनेज नाले की दशकों बाद शुरू हुई व्यापक सफाई। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर नाले में जमी गाद निकालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान में करीब 40 ट्रक गाद निकाली जाएगी जिसमें से अब तक लगभग 10 ट्रक गाद हटाई जा चुकी है।

बड़खल चौक के नीचे से गुजरने वाला यह मुख्य नाला वर्षों की अनदेखी का शिकार रहा। नाले के भीतर कई स्थानों पर करीब 10 फीट तक गाद जम चुकी थी जिससे बरसात का पानी आगे नहीं बढ़ पाता था और थोड़ी सी बारिश में ही आसपास के इलाके जलमग्न हो जाते थे। अब जेसीबी मशीनों को नाले के अंदर उतारकर गहराई तक सफाई की जा रही है जो शहर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


जलभराव की सबसे बड़ी वजह पर हो रही कार्रवाई

विशेषज्ञों और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बड़खल से अनखीर तक फैला यह मुख्य नाला पूरे इलाके के वर्षा जल निकासी तंत्र की रीढ़ है। बड़खल, सेक्टर-21, सेक्टर-21सी, ओल्ड फरीदाबाद, पुलिस कमिश्नर कार्यालय, एजीसीएम नगर और आसपास के कई क्षेत्रों का बरसाती पानी इसी रास्ते आगे बुढ़िया नाले की ओर जाता है। वर्षों से नाले में जमा गाद के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा था। नतीजा यह था कि हर मानसून में सड़कें तालाब बन जाती थीं और लोगों को घंटों जाम तथा जलभराव का सामना करना पड़ता था। इस बार प्रशासन ने जलभराव के मूल कारण पर सीधी कार्रवाई शुरू की है।

पहली बार गहराई तक पहुंचीं मशीनें

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस स्तर पर नाले की सफाई नहीं देखी। पहले केवल सतही सफाई होती थी, लेकिन इस बार मशीनों की मदद से नाले के अंदर जमी पुरानी गाद को निकालकर उसकी वास्तविक गहराई बहाल की जा रही है। इससे पानी के प्रवाह की क्षमता कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। एफएमडीए अधिकारियों का मानना है कि यदि सफाई समय पर पूरी हो जाती है तो इस मानसून में राष्ट्रीय राजमार्ग और बड़खल क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक नियंत्रित रहेगी।

लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

इस अभियान का फायदा केवल हाईवे तक सीमित नहीं रहेगा। बड़खल और आसपास की बड़ी आवासीय कॉलोनियों के साथ सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या कम होने की संभावना है। हर साल बारिश के दौरान प्रभावित होने वाले हजारों वाहन चालकों और लाखों स्थानीय निवासियों को राहत मिल सकती है।

अधिकारी दिख रहे गंभीर

एफएमडीए के नए सीईओ पीसी मीणा और चीफ इंजीनियर विशाल बंसल के नेतृत्व में इस बार नालों की सफाई को लेकर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस बार तीन चरण में जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए एफएमडीए, एचएसवीपी व नगर निगम के साथ मिलकर भी कई स्थानों पर काम कर रहा है।
विज्ञापन



सीईओ पीसी मीणा और चीफ इंजीनियर विशाल बंसल के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस नाले के साफ होने से बरसात में काफी राहत मिलेगी। - ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें