फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से शहर वासियाें को मिली प्रदूषित हवा से राहत

Fri, 02 Feb 2024 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बारिश के चलते शहर वासियों को प्रदूषित हवा से काफी हद तक निजात मिली है। दो दिन से लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शुक्रवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 206 दर्ज किया गया। यह प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है। वहीं सुबह के समय घने कोहरे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।
कुछ दिनाें हवा खराब और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 से 400 तक पहुंच गया है। इससे लोग काफी परेशान थे। बुधवार और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश से जहां एक ओर सड़कों पर जलभराव हो गया है। वहीं प्रदूषित हवा में भी सुधार हुआ है। बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 316 दर्ज किया गया था। बारिश के बाद बृहस्पतिवार को हवा में काफी सुधार देखने को मिला और एक्यूआई 180 पहुंच गया था। शुक्रवार को हवा की गति थमने से एक्यूआई में 26 अंकों की बढ़ोतरी की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 अंक दर्ज किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16ए की हवा अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 264 दर्ज किया गया। सेक्टर-11 क्षेत्र में 226, सेक्टर-30 में 180 और एनआईटी क्षेत्र में 153 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तेज धूप खिलने से ठंड से राहत
पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड और बारिश की समस्या से जूझ रहे लोगों को तेज धूप खिलने से काफी राहत मिली है। लोगों ने पार्कों और मॉल मल्टीप्लेक्स में जाकर बच्चों के साथ मौज-मस्ती की। हालांकि शाम ढलते ही एक बार फिर कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
जलभराव से नहीं मिली निजात, टैंकरों से निकाला गया पानी

बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा चौक, बाटा चौक, वाईएमसीए, बल्लभगढ़ चौक, सेक्टर-15ए, सेक्टर-16 मेट्रो अस्पताल के पीछे रोड पर जलभराव हो गया था, जो शुक्रवार तक जमा रहा। नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर शुक्रवार को टैंकरों से पानी निकाला गया। इस दौरान ट्रैफिक धीमा रहा। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


आज भी छाए रह सकते हैं बादल

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि शनिवार को आंशिक रूप से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रह सकती है। ऐसे में फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही करीब सात किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें