फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कटौती से शहरवासियों का जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के कई सेक्टरों और आवासीय सोसाइटियों में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सेक्टर-2, 3, 10, 11, फ्लोरिडा, डिस्कवरी पार्क और रॉयल हेरिटेज सोसाइटी सहित अन्य कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। सेक्टर-3 निवासी विनोद और सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि बिजली नहीं होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल और दैनिक उपयोग के लिए पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के निवासी प्रदीप ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से लिफ्ट का उपयोग करना भी जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं, जिससे निवासियों में भय का माहौल है। वहीं, डिस्कवरी पार्क सोसाइटी निवासी निखिल ने बताया कि बिजली कटौती के बाद लोगों को जनरेटर के सहारे रहना पड़ रहा है। हालांकि, जनरेटर से केवल सीमित समय और सीमित सुविधाओं के लिए ही बिजली उपलब्ध हो पाती है। निवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की है कि लगातार हो रही बिजली कटौती के कारणों की जांच कर जल्द से जल्द नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शनिवार को बिजली निगम के कंट्रोल रूम नंबर पर 2200 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें