फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिवाली पर जगमगाएंगे शहर के चौक-चौराहे, नगर निगम ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन के लिए लाइटें किराये पर लेगा निगम, 36 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दिवाली पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहे, सड़कें और सरकारी इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने बड़खल डिवीजन में विशेष सजावट की तैयारी शुरू कर दी है। निगम की ओर से एलईडी फोकस लाइट (आरजीबी), राइस लड़ी और प्रोजेक्शन लाइट किराये पर लेकर लगाने की तैयारी है। इस योजना पर नगर निगम 36 लाख रुपये खर्च करेगा। इन लाइटों को सात दिन के लिए लगाया जाएगा। इससे दिवाली के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों की सुंदरता बढ़ाने और त्योहार का माहौल आकर्षक बनाने की योजना है।

नगर निगम की इस व्यवस्था के तहत विभिन्न चौक, भवनों और सड़कों को रोशनी से सजाया जाएगा। आरजीबी एलईडी फोकस लाइटों से अलग-अलग रंगों की रोशनी की व्यवस्था होगी। वहीं, राइस लड़ी और प्रोजेक्शन लाइटों के माध्यम से प्रमुख स्थानों को सजाया जाएगा। दिवाली पर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली रौनक के बीच यह सजावट शहर की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार होगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने लाइटें खरीदने के बजाय किराये पर लगाने की योजना बनाई है। इसके तहत चयनित एजेंसी को निर्धारित स्थानों पर लाइटें लगाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। काम की अवधि सात दिन तय की गई है। इस पर अनुमानित 36 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सजावट के स्थानों और काम की विस्तृत योजना स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

-
वर्जन
दिवाली पर शहर को आकर्षक रोशनी से सजाने की योजना बनाई गई है। बड़खल डिवीजन में विभिन्न चौक-चौराहों, सड़कों और भवनों पर लाइटें लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- नितिन कादयान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें