फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बार चुनावों को लेकर, बैनर-पोस्टर से पटा शहर

Wed, 13 Dec 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रचार की तैयारियां जोरशोर से जारी है। पूरा शहर प्रत्याशियों के बैनर पोस्टरों से अटा पड़ा है। चौक-चौराहों पर बैनर पोस्टरों की भरमार है। वहीं प्रत्याशी घर-घर जाकर भी वोट मांग रहे है। इससे प्रत्याशियों के बीच मुकाबला और कड़ा हो गया है। बृहस्पतिवार को सभी प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए इस बार तीन गुट मैदान में हैं। सभी ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव में खड़ा किया है। कुल 25 प्रत्याशी इस बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें से प्रधान पद के लिए तीन, सचिव के लिए चार और वरिष्ठ उप प्रधान के लिए चार और उप प्रधान के लिए तीन लोगों ने नामांकन भरा है। 15 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। पिछली बार की तरह मैदान में दो की बजाय इस बार तीन गुटों ने अपने प्रत्याशी चुनाव में खड़े किए हैं। इसमें से संजीव चौधरी ग्रुप से जोगिंद्र नरवत, जेपी अधाना ग्रुप से राकेश रावत और ओपी शर्मा ग्रुप ने विजय शर्मा को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार ओपी शर्मा और जेपी अधाना ग्रुप एक साथ चुनाव में उतरे थे। करीब 2200 अधिवक्ता इस बार मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में होड़ मची हुई है। प्रत्याशियों ने पूरे शहर में जगह-जगह पोस्टर बैनर लगा रखे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया व्हाट्सएप और फेसबुक पर खूब प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें