फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश में भतीजे को छत से फेंका, टूटे पैर

Wed, 13 Dec 2023 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला, 15 साल पुरानी थी रंजिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। 15 साल से रंजिश रखे हुए चाचा और उनके साथियों ने युवक से मारपीट के बाद छत से नीचे फेंक दिया। गिरने से युवक के पैर टूट गए। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊंचा गांव निवासी कैलाश सैनी ने बताया कि वह तहसील में कार्य करता है। 16 नवंबर को वह अपनी पत्नी को बुआ के पास हरिद्वार छोड़कर वापस घर आए थे। घर पर उनके चाचा देवी दयाल मोटरसाइकिल पर सात लोगों के साथ आ गए और आते ही लाठी, डंडे व रॉड से उनके ऊपर हमला कर पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनके ऊपर पिस्तौल भी लगा दी। अपनी जान बचाने के लिए वह छत पर भाग गए, लेकिन आरोपी पीछा करते हुए छत पर पहुंच गए। सभी आरोपियों ने युवक को पकड़कर करीब 17 फीट ऊंची छह से नीचे गिरा दिया। छत से गिरने की वजह से युवक पैर टूट गए। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी व गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इस वारदात में उनके चाचा देवी दयाल, उसका लड़का व विनोद सैनी समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद आरोपी हवाई फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। कैलाश ने बताया कि उनकी पिता और माता की चाचा से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। उसी की रंजिश रखते हुए चाचा व उनके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें