फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री के कार्यालय पर सीटू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के भाई पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-16 स्थित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सीटू ने मंत्री के भाई पर यूनियन नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और आंदोलनकारियों को अपमानित करने का आरोप लगाया। सीटू के अनुसार, मंत्री के भाई द्वारा कहे गए शब्दों पर खेद जताने के बाद ही प्रदर्शनकारी वहां से हटे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ता सेक्टर-16 के पार्क में एकत्रित हुए और विरोध सभा की। इसकी अध्यक्षता सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने की। सभा का संचालन जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। वक्ताओं ने नगर निगम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें