फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें देशवासी : कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। देशभक्ति के उल्लास और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सेक्टर-3 गुरुग्राम कैनाल से हरी झंडी दिखाकर किया। यह यात्रा तिगांव रोड, शनि मंदिर, पंचायत भवन होते हुए ऑडिटोरियम अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सभी देशवासी एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। वहीं विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा आज पूरे हरियाणा के विभिन्न जिलों और विधानसभाओं में निकाली जा रही है। जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। दूसरी ओर आगरा चौक से पल्ला पुल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि यह मात्र तीन रंग का झंडा नहीं है, बल्कि हमारे देश का स्वाभिमान है। आज यह झंडा पूरी दुनिया में भारत की पहचान है, लेकिन यह हमें असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुआ है और हमें इसके सम्मान को बनाकर रखना है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता प्रदान करने वाले अमर शहीदों के शौर्य और उनके बलिदान को भी याद रखना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें