फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 30 अक्तूबर को होगा सर्कल कबड्डी कप

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा मैदान में प्रदेश समेत कई राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

01 लाख रुपये मिलेंगे विजेता को
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा युवा संघ फरीदाबाद की ओर से 14वां सर्कल कबड्डी कप शुक्रवार को एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें हरियाणा और पंजाब सहित अन्य राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

संघ के संस्थापक अनिल दहिया ने बताया कि संघ हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 41 हजार रुपये रखा गया है। पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 5100-5100 रुपये दिए जाएंगे। बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को मोटरसाइकिल भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार और द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये रखा गया है। शक्तिमान और शेखु के बीच मुकाबला भी आकर्षण रहेगा। इसमें विजेता को 7100 और दूसरे स्थान पर रहने वाले को 5100 रुपये मिलेंगे। बुजुर्गों की दौड़ भी कराई जाएगी, जिसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संघ की ओर से 31 अक्तूबर को 20वीं धाकड़ हरियाणवी रागनी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें