फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंककर 36 लाख 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बदरपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम दो युवकों की आंखों में मिर्च झोंककर स्कूटी सवार तीन बदमाश 36 लाख 40 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशोें की तलाश शुरू की, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के पीतमपुरा स्थित वुड पैकर्स एजेंसी में फील्ड बॉय का काम करने वाले रोहन ने शिकायत दी कि एजेंसी के मालिक राजकुमार ने उसे व उसके साथ काम करने वाले अर्जुन को 36 लाख 40 हजार रुपये देकर फरीदाबाद निवासी विनोद और महेश के पास देने भेजा था। दोनों काले बैग में रुपये लेकर बदरपुर टोल के पास पहुंच गए। टोल के पास खड़े होकर शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने महेश को फोन कर रुपये लेकर जाने के लिए कहा।
महेश ने कहा कि वह 20 मिनट में आ जाएगा। ऐसे में दोनों उसके आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बल्लभगढ़ की तरफ से तीन युवक स्कूटी पर आए। इनमें से दो लड़कों ने रोहन और महेश की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और स्कूटी के पायदान पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर दिल्ली की तरफ भाग गए। थाना सराय प्रभारी दयाचंद ने बताया कि जिस स्कूटी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उसके नंबर उन्हें मिल गए हैं। स्कूटी दिल्ली निवासी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। वह व्यक्ति रोहन व अर्जुन का जानकार भी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें