-प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेंगे 42 छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-16 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 27 नवंबर को जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय प्रदर्शनी में फरीदाबाद से कुल 42 विद्यार्थी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता सात थीम पर आधारित होगी, जिसमें हर थीम से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में आयोजित होनी वाली 7 थीम में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक का विकल्प, स्वास्थ्य और स्वच्छता, ग्रीन एनेर्जी, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, गणितीय मॉडलिंग का मनोरंजक और जल संरक्षण या जल प्रबंधन होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सहभागिता प्रमाणपत्र के साथ-साथ आयोजकों की ओर से मेरिट प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि पूरी तैयारी कर ली गई है। 27 नवंबर को सभी छात्र प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।