फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मनोरंजक गतिविधियों से समूह बातचीत करना सीखेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में चलाया जाएगा कक्षा तत्परता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मनोरंजक गतिविधियों से समूह बातचीत करना बच्चों को सिखाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि इससे बच्चों में टीम भावना के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए कक्षा तत्परता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी, जो 23 मई तक चलेगा। इसका उद्देश्य छात्रों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को बढ़ाना रहेगा।

इसके क्रियान्वयन के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है, जिसमें बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया गया है। कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत बाल वाटिका तीन के छात्रों को मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से समूह बातचीत के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं कक्षा एक के छात्रों के लिए ध्वनियों की पहचान, वस्तुओं का वर्गीकरण समेत अन्य गतिविधियों आयोजित होंगी। इसके अलावा गणितीय अवधारणाओं में स्थान, दिखावट और रंग के आधार पर पहचान करना, कम या अधिक की समझ होना, वर्गीकरण करना (गुणों के आधार पर) और जोड़े बनाना जैसी गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन


कक्षा दो के छात्रोंं के लिए संख्याओं का जोड़-घटाव, संख्याओं का ज्ञान जैसी गतिविधियां होंगी। निदेशालय के अनुसार कक्षा तत्परता कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को विद्यालयों का दौरा करना होगा। साथ ही इस कार्यक्रम के मूल्यांकन की रिपोर्ट भी विभाग को सौंपनी होगी।
विज्ञापन


वर्जन

कक्षा तत्परता कार्यक्रम के बारे में सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है। अभी अध्यापक पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार ही गतिविधियां कराएंगे। इसके बाद नया पाठ्यक्रम आने पर जून में अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।- मनमोहन, जिला एफएलएन समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें