फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाषा और गणित में कमजोर बच्चों को कराया जाएगा अतिरिक्त अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद-बल्लभगढ़ खंड के 60 स्कूलों में चलेगा कैप्सूल स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई में आगे लाने के लिए अब उनकी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता दी जाएगी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के कुल 60 विद्यालयों में कैप्सूल स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य फोकस प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने पर रहेगा। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले स्कूलों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि कौन सा बच्चा पढ़ने, लिखने या गणित के सवाल हल करने में पीछे है। इसके बाद विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं और अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान बच्चों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार सहयोग देने पर जोर रहेगा। कार्यक्रम में स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की प्रगति का लगातार रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। शिक्षकों को भी बच्चों की कमजोरियों के आधार पर पढ़ाने के तरीके में बदलाव करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम सुधारना नहीं, बल्कि बच्चों की बुनियादी समझ को मजबूत करना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की निगरानी के लिए अकादमिक टीमें चयनित स्कूलों का निरीक्षण करेंगी। टीमों की ओर से बच्चों की प्रगति, शिक्षण सामग्री के इस्तेमाल और अतिरिक्त शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। स्कूल मुखियाओं को भी नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम से जिले के 60 विद्यालयों के उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, जिन्हें भाषा और गणित की शुरुआती अवधारणाओं को समझने में अधिक सहायता की जरूरत है।
विज्ञापन

वर्जन
आंकलन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ए और बी श्रेणी के स्कूलों का चयन इस प्रोग्राम के लिए किया गया है। इस अभियान के माध्यम से निपुण का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। -मनमोहन, जिला समन्वयक, निपुण अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें