संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुराना फरीदाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पॉक्सो कानून को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को बच्चों को यौन शोषण व उत्पीड़न से बचाने वाले कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर उसे छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस या सक्षम प्राधिकारी को सूचना देनी चाहिए। विद्यार्थियों को अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान करने और अनुचित व्यवहार की जानकारी भरोसेमंद व्यक्ति को देने के लिए जागरूक किया गया।