फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्चों ने चित्रकला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में गणेशोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को महाराष्ट्र मंडल की ओर से गणपति बप्पा की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन, महाआरती और धूमधाम से विसर्जन किया गया। वहीं, महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेशोत्सव पंडाल में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने बताया कि पूजा और महाआरती के बाद बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 30 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। इसके बाद दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने पार्वती शंकर से बोलीं, सुनिए भोले नाथ जी और श्री गणेशा देवा श्री गणेशा समेत देवी-देवताओं पर आधारित गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इससे पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। सर्वोदय अस्पताल और डिवाइन ब्लड बैंक के सहयोग से स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष संदीप राव ने बताया कि रविवार सुबह गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के बाद महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें