ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 89 स्थित पीयूष हाईटस सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा शनिवार को आयोजित फन
- फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
सेक्टर-89 की पीयूष हाइट्स सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से किया गया फन-टास्टिक शाम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-89 की पीयूष हाइट्स सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से शनिवार को फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लिया और अपनी चित्रकला को बेहतरीन तरीके से कागज पर उकेरा। इसके बाद मैजिक शो हुआ, जिसमें बच्चों ने जादू देखे। जादू देख कर बच्चे बहुत हैरान हुए और बीच-बीच में खूब ठहाके भी लगाए।
चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप पांच-पांच बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने किया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर सरगुन कौर, दूसरे स्थान पर दर्शित, तीसरे स्थान पर नक्ष अरोड़ा, चौथे स्थान पर महर और पांचवें स्थान पर वियान बिंदल को विजेता घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर आराध्या जैन, दूसरे स्थान पर काव्या हरिहरन, तीसरे स्थान पर प्रांशी सैनी, चौथे स्थान पर समृद्धि और पांचवें स्थान पर काश्वी शर्मा व काव्यांश शर्मा विजेता रहे। इसके अलावा काम्या बंसल को विशेष प्रतिभागी के रूप में पुरस्कृत किया गया।
विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी की उप प्रधान यामिनी गोस्वामी, महासचिव अर्चना, संयुक्त सचिव राजेश्री ठाकुर, निवासी बृजेश वर्मा समेत अन्य निवासियों का विशेष सहयोग रहा।