फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 19 सरकारी विद्यालयों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 26 से 31 अक्तूबर तक चल रहे अभियान के तहत 30 अक्तूबर को न्यायिक अधिकारियों और पैनल अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्कूल स्टाफ को बाल अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। सेक्टर-9 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष शिविर लगाया गया। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक फुटेला और डीएलएसए सचिव जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद