फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीएस-4 वाहनों को कल से दिल्ली में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल की ओर से आने वाले चालकों को केएमपी और केजीपी से जाना होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक नवंबर से बीएस-4 और इससे कम उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने जा रही है। इस व्यवस्था का असर फरीदाबाद के उन वाहन चालकों पर भी पड़ेगा, जो रोजाना कामकाज या अन्य जरूरी कामों से दिल्ली आते-जाते हैं। खासकर पलवल की ओर से फरीदाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचने वाले प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों को राजधानी में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। ऐसे में दिल्ली से आगे दूसरे शहरों की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अपना रास्ता बदलकर कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा। यातायात थाना प्रभारी अनोज कुमार का कहना है कि दिवाली के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में ऐसे वाहनों की जांच कर चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें