फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्चों ने पेंटिंग के जरिये सीखा मलेरिया से बचाव का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में शनिवार को मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस दौरान कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाना और उनके माध्यम से समाज को जागरूक करना था।

जागरूकता अभियान के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में विशेष पेंटिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हें बच्चों ने अपनी कला के जरिए यह संदेश दिया कि किस प्रकार साफ-सफाई रखकर मलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है। बच्चों ने पोस्टर बनाकर रुके हुए पानी में मच्छर पनपने के खतरों और मच्छरदानी के प्रयोग के महत्व को खूबसूरती से दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक चतरसिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से बच्चों को बताया गया कि वे अपने घर और स्कूल के आसपास पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि बच्चे स्वास्थ्य दूत की तरह होते हैं। यदि वे स्कूल में अच्छी बातें सीखते हैं, तो वे अपने अभिभावकों और पड़ोसियों को भी जागरूक करते हैं। चतरसिंह ने कहा कि कक्षा तत्परता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को न केवल शैक्षणिक रूप से तैयार करना है, बल्कि उन्हें सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति भी संवेदनशील बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें