फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्चों ने रंगमंच के जरिये सीखी अभिव्यक्ति की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनएच-5 बैठानिया सेंटर में 20 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 विविध क्षमताओं वाले बच्चे अभिनय की बारीकियां सीख रहे हैं। फोर्थ वॉल प्रोडक्शंस की ओर से अवसर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को केवल रंगमंच से जोड़ना ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और व्यक्तित्व विकास को भी नई दिशा देना है। निर्देशक डॉ. अंकुश शर्मा और अवसर फाउंडेशन की संस्थापक सोनिया मिड्ढा ने बताया कि रंगमंच बच्चों के व्यक्तित्व विकास का एक प्रभावी माध्यम है। सह-निर्देशक दर्शन कुमार ने बताया कि कार्यशाला में सोहम, कृष्णा, प्रभजोत, गुरांश, प्रतिष्ठा, दिशांत, अमन, मारुति और शिवम समेत अन्य भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें