फरीदाबाद। ऊंचा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सेक्टर-37 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का मंगलवार को समापन हो गया। 3 जून से शुरू हुए इस शिविर में दोनों केंद्रों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विज्ञान की बारीकियों को व्यावहारिक रूप से सीखा। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षु) मुस्कान उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडल और उनके उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. धर्मवीर, डॉ. रितु शर्मा समेत जिला शिक्षा विभाग के कई डीईओ, बीईओ और शिक्षक मौजूद रहे। संवाद