फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नृत्य, गायन और फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
350 बच्चों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बाल भवन में बुधवार को जिला स्तरीय बाल महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन 45 स्कूलों के करीब 350 बच्चों ने नृत्य, फैंसी ड्रेस और देशभक्ति समूह गान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की जिला शाखा की ओर से आयोजित महोत्सव में 21 से 24 अक्तूबर तक चार आयु वर्गों में कुल 50 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) हिमाद्रि कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन पहले वर्ग में एकल नृत्य, समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस, जबकि दूसरे वर्ग में बेस्ट ड्रामेबाज और देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिताएं हुई। जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। मंडल स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मौका मिलेगा। वहीं, फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और हस्तलेखन सहित कई प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय विजेता सीधे राज्य स्तर पर भाग लेंगे। जिला स्तर के विजेताओं को 14 नवंबर को बाल दिवस पर बाल भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें