फरीदाबाद। हरियाणा में गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग को लेकर 25 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक शामिल होंगे। शिक्षक सरकार से कोर्ट के आदेश लागू कर उन्हें नियमित करने की मांग करेंगे। महारैली के बाद कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक न्याय यात्रा निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की भी योजना है। इस संबंध में फरीदाबाद के गेस्ट टीचरों ने वर्चुअल बैठक की। इसमें जिले के सैकड़ों अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता रघु वत्स ने की। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचरों को नियमित करने के मामले में सरकार की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं। संवाद