संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भाई की हत्या मामले में आरोपी नाबालिग बहन को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया।
बता दें कि कोली वाडा निवासी पिता राजेंद्र ने बुधवार को बताया था कि 15 साल की उनकी बेटी ने अपने भाई ओमजीत की मोबाइल को लेकर मंगलवार की शाम हत्या कर दी थी। उनका कहना था कि 30 मई की शाम को बेटी ने भाई से फोन मांगा, उसने देने से मना कर दिया। जिस पर बेटी ने उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। थाना सिटी प्रभारी सत्यवान ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने नाबालिग लड़की को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर करनाल के बाल सुधार गृह में भेज दिया।