फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिलान्यास का पत्थर लगने के तीन माह बाद भी शुरू नहीं हुआ एफओबी का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- बल्लभगढ़ आरओबी, गुरुकुल आरओबी और मुजेसर अंडरपास का काम नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन

- इससे लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है
फोटो-
धनंजय
फरीदाबाद। शहर की लाइफलाइन में मुख्य भूमिका निभाने वाले मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक पर शिलान्यास के तीन माह बाद भी रेलवे पर फुट ओवर ब्रिज का काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसा ही हाल मुजेसर अंडरपास और बल्लभगढ़ सोहना रेलवे ओवरब्रिज का है। इससे शहर वासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ सकता है।
मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग काफी पुरानी है। मेवला महाराजपुर, सेक्टर-45 व सेक्टर-46 के निवासियों को हाईवे तक पहुंचने के लिए यह रेलवे फाटक पार करना पड़ता है। यहां आसपास के गांव और सेक्टरों में बड़ी आबादी निवास करती है। वहीं हाईवे पार फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक भी यहां बड़ी संख्या में रहते हैं। हर रोज 10 से 15 हजार लोगों को आवागमन के लिए रेलवे फाटक पार करना पड़ता है। व्यस्त समय में फाटक पर काफी भीड़ हो जाती है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। मेवला महाराजपुर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पैतृक गांव भी है। इसे लेकर गुर्जर ने मार्च 2023 में रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया था लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है, जबकि दावा था कि छह माह में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होगा। इस योजना पर करीब 3.34 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह देश का पहला स्टेनलेस स्टील से बना ओवरब्रिज होगा। इसके बनने से रेल हादसों पर अंकुश लगेगा। स्थानीय लोगों ने इसे भाजपा सरकार की नारियल फोड़ नीति करार दिया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जहां सड़क खस्ताहाल और लोगों की समस्या दिखाई देती है, वहां मंत्री और विधायक नारियल फोड़ कर आ जाते हैं, लेकिन महीनों और सालों बाद भी उसका निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है।
विज्ञापन

शिलान्यास के बाद कागजों तक सीमित परियोजनाएं
सरकारी रवैये से आगे बढ़कर काम हो तो शहर के दो बड़े हिस्सों ईस्ट और वेस्ट फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है। रेलवे लाइन पर नए ओवरब्रिज व अंडरपास बनाए जाने हैं, लेकिन अफसोस काम हो नहीं पा रहा। प्लान है कि सोहना रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन किया जाएगा। मुजेसर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे अंडरपास बनना है, तो गुरुकुल मेवला महाराजपुर में भी एक ओवरब्रिज बनाया जाना है। लोगों ने बताया कि फरीदाबाद से गुजर रही रेलवे लाइन शहर को दो हिस्से में बांटती है। एक तरफ पुराना बसा एनआईटी व बड़खल क्षेत्र है तो दूसरी तरफ नया शहर है, जिसमें सेक्टर बने हैं। दोनों इलाके को कनेक्ट करने के लिए फिलहाल रेलवे लाइन पर चार ओवरब्रिज व तीन अंडरपास हैं। ऐसे में हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट काॅरपोरेशन ने इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और बेहतर करने की दिशा में प्लान तैयार किया है। तीन परियोजनाओं पर काम करने की योजना बनाई, लेकिन सब कागजों तक सीमित हैं।

सोहना रेलवे ओवरब्रिज

बल्लभगढ़ रोड पर फिलहाल दो लेन रेलवे ओवरब्रिज बना हुआ है। यह ओवरब्रिज एनआईटी के बड़े क्षेत्र को हाईवे से जोड़ता है। ट्रैफिक अधिक होने के चलते इस दो लेन रेलवे ओवरब्रिज पर जाम रहता है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2016 में इसे चार लेन करने की घोषणा की थी। इस साल जनवरी में जमीन खरीदने के प्रस्ताव को सीएम की अध्यक्षता वाली हाई पावर लैंड परचेज कमिटी से मंजूरी मिल चुकी है। रेलवे ओवरब्रिज के फॉरलेन होने से इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-24, 25, सूरजपुर के साथ सेक्टर-23, 22, सेक्टर-25 व आसपास की दर्जनों कॉलोनियों की नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।


मुजेसर रेलवे अंडरपास

मुजेसर में फिलहाल रेलवे क्रॉसिंग बनी हुई है। अंडरपास व ओवरब्रिज न होने के कारण मुजेसर, सेक्टर-24, 23, बाटा चौक, संजय कॉलोनी, सेक्टर-52 आदि की तरफ के लोगों को बाटा रेलवे ओवरब्रिज या सोहना रेलवे ओवरब्रिज से होकर नेशनल हाईवे पर आना पड़ता है। इससे लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। अंडरपास बनाने के प्रस्ताव को पिछले साल मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। जमीन खरीदने के लिए हाई पावर लैंड परचेज कमिटी की बैठक से मंजूरी मिलना बाकी है। उसके बाद निर्माण की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस जगह पर अंडरपास बनने से बड़े इंडस्ट्रियल एरिया को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन

बल्लभगढ़ सोहना रेलवे ओवरब्रिज के लिए जमीन खरीद ली गई है। इसकी रेलवे से क्लीयरेंस मिलनी है। मुजेसर अंडरपास के लिए अभी जमीन निजी भू मालिकों से नहीं मिली है, अन्य योजना पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें