फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दयालपुर उप तहसील में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय में कई कमियां मिलीं, रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उप तहसील दयालपुर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। इस दौरान तीन कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। इनमें से दो फील्ड में थे व एक बिना सूचना ऑफिस में काफी देर से पहुंचा। टीम को कार्यालय में कई कमियां मिलीं। जिसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को शिकायत मिली थी कि उप तहसील दयालपुर में कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। इसके साथ ही आम नागरिकों के तहसील संबंधित कार्यों में कोई ना कोई आपत्ति लगाकर उन्हें लंबित रखते हैं। इसके बाद टीम ने नायब तहसीलदार तहसील गोंछी सतवीर सिंह एवं ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सुबह 9 बजे उपतहसील का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियुक्त 9 कर्मचारियों में से 6 कर्मचारी उपस्थित मिले। एक कर्मचारी गौरव लिपिक, प्रवाचक उप तहसीलदार बिना किसी सूचना के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिला व काफी देरी से ऑफिस पहुंचा।

इसके साथ ही पटवारी धीरपाल न्यायालय में तथा हल्का पटवारी मनोज कुमार चांदपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण व अन्य कार्यों के लिए फील्ड पर गए थे। वहीं नायब तहसीलदार जीवन दास भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद सुबह 9:30 बजे कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


जांच में टीम ने पाया कि कार्यालय में पिछले दो-तीन महीनों में पंजीकृत की गई वासिकाएं बेतरतीब रखी मिली। 9 सितंबर को पंजीकृत की गई 4 वासिकाएं बिना हस्ताक्षर के मिलीं। 6 जनवरी 2021 से 9 सितंबर के बीच के 757 इंतकाल लंबित मिले। वहीं कार्यालय में सीसीटीवी भी बंद मिला। टीम ने सभी कमियों को मिलाकर रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें