फरीदाबाद। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा एनआईटी के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के आवास पर धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चार दिवसीय महापर्व का सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में रिश्तेदार और क्षेत्रवासी भी शामिल हुए। इस बार नीरज शर्मा के परिवार के लिए छठ महापर्व विशेष रहा। छोटे बेटे निखिल शर्मा के विवाह के बाद परिवार में पहली बार छठ पूजा का आयोजन किया गया। ब्यूरो