फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गोली चलाने के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारत कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात रोडरेज के दौरान दो भाइयों पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां चलाने के मामले में आरोपी का रिमांड खत्म हो गया। पुलिस ने आरोपी जसवंत को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गत वर्ष हुए झगड़े के बाद अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। उस दौरान झगड़े में बदमाशों ने उसके पैर तोड़ दिए थे। उसी मामले के आधार पर उसे शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया था। हालांकि, अब पुलिस ने उसके लाइसेंस को रद्द करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे भारत कॉलोनी में रास्ता देने को लेकर जसवंत का कार सवार युवकों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने पर आरोपी जसवंत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। इसमें प्रशांत जांगड़ा और उसके छोटे भाई प्रिंस को गोली लगी थी। मामले की जांच अपराध शाखा, मुख्यालय, सेक्टर-30 की टीम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें