फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस के पुख्ता इंतजाम के साथ मनाया जाएगा छठ पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी रहेंगे फील्ड में
विज्ञापन

100 से अधिक स्थानों पर मनेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में छठ पूजा को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस बार 100 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचेंगे। इस दौरान सुरक्षा के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इन सभी स्थानों पर लगाई गई है।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इस दौरान फील्ड में रहेंगे। साथ ही अपने-अपने थाना व चौकी के इलाके में जहां भी छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, वहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


सभी छठ घाटों पर हुई रंगाई-पुताई


रविवार को छठ पूजन के लिए शहर के लगभग सभी छठ घाटों पर रंगाई-पुताई करा दी गई है। इनमें सेक्टर-50 स्थित छठ घाट और सेक्टर-3 और 4 स्थित कई अन्य छठ घाटों पर भी रंगाई-पुताई कराई गई है। इन सभी छठ घाटों पर करीब एक हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इन तीनों ही घाटों पर करीब 15 से 20 साल से लोग छठ मनाते आ रहे हैं। छठ मनाने वाली शहर की महिलाओं ने बताया कि पहले छठ पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाते थे पर अब पिछले कुछ सालों से यहां पर भी अच्छे से घाटों पर व्यवस्था होने लगी है तो ऐसे में यहीं पर मनाते हैं।

वर्जन


पिछले कई साल से फरीदाबाद में रह रहे हैं। कुछ साल पहले तक बिहार जाकर छठ मनाते थे लेकिन पिछले 5-6 सालों से यहीं पर मना रहे हैं। अब यहां पर भी अच्छी व्यवस्थाएं हो गई हैं। - रमिता, छठ व्रतधारी


शनिवार को खरना था तो आज सभी छठ घाटों पर सन्नाटा होगा लेकिन रविवार को शहर के सभी छठ घाटों पर संध्या अर्घ्य के समय भीड़ नजर आएगी। - लक्ष्मी देवी, छठ व्रतधारी


उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह तो यहां पर छठ में भीड़ नहीं उमड़ती है लेकिन पिछले 4-5 सालों में व्यवस्थाएं बेहतर होने से कई लोग अब यहीं पर छठ मनाने लगे हैं।
विज्ञापन

- किरन, छठ व्रतधारी


बिहार के लोगों के लिए छठ बहुत महत्वपूर्ण त्योहार होता है। शनिवार से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है लेकिन अब रविवार को संध्या अर्घ्य का बेसब्री से इंतजार है। - सोनी, छठ व्रतधारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें