फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलाया गया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल फलाह का मामले सामने आने के बाद सतर्कता बरत रही है पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने रविवार को अल सुबह 5 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान थाना खेड़ी पुल, डबुआ, सारन और शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
डबुआ थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी में पुलिस ने 6 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की। इसके अलावा 7 धार्मिक स्थलों पर सघन तलाशी ली गई। वहीं सारन थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में 75 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है। जिस संबंध में मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त लकड़ी काटने वाले 6 कश्मीरी नागरिकों की पहचान कर वेरीफाई किया गया। थाना के अंतर्गत 9 धार्मिक स्थलों पर जांच की गई।
विज्ञापन


वहीं शहर थाना बल्लभगढ़ के अंतर्गत 11 धार्मिक स्थलों पर सर्च अभियान चलाया गया। इसके अलावा खेड़ी पुल थाना क्षेत्र की रोहिंग्या बस्ती में जांच पड़ताल की गई। आपको बताते चलें कि अल फलाह का मामला सामने आने के बाद पुलिस समय समय पर लगातार अभियान चलाकर जांच कर रही है। वहीं संदिग्ध लोगों से भी कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा समय-समय पर जांच पड़ताल की जाती है। फरीदाबाद पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व शहर को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें