फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन गेमिंग फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8.10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऑनलाइन गेमिंग कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर युवक से 8.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवक का कहना है कि आरोपियों ने टेलीग्राम एप के जरिये संपर्क किया। उसे कहा गया कि फ्रेंचाइजी लेने पर लोग खेलेंगे और आपकी कमाई होगी। लालच में आकर उन्हें रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में न फ्रेंचाइजी मिली और न ही रुपये वापस मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सेक्टर-85 एरिया की सोसायटी में रहने वाले युवक दीपक ने ये शिकायत पुलिस को दी है। युवक का कहना है कि कुछ समय पहले टेलीग्राम पर उन्हें एक आईडी से मैसेज आया। जिसमें ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्री11 की फ्रेंचाइजी दिलाने का दावा किया गया। आरोपी बोले कि लोग ऑनलाइन गेम खेलेंगे और आपकी कमाई होगी। फिर व्हाट्सएप कॉल व मैसेज पर 2-3 लोगों से बात हुई। उन्होंने अलग-अलग ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने का दावा करते हुए 8 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। लेकिन फिर टरकाते रहे। बाद में न तो फ्रेंचाइजी दिलाई और न ही रुपये वापस किए गए। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें