फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से साढ़े तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन तक साइबर ठग के संपर्क में रहा डीलर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ 3 लाख 40 हजार रुपये की ठगी हो गई। आरोपी तीन दिन तक प्रॉपर्टी डीलर के संपर्क में रहा। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुभाष काॅलोनी निवासी संतराम शर्मा ने बताया कि वह प्राॅपर्टी डीलर का कार्य करते हैं। उनके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 13 नवंबर को उनके पास बैंक के ग्राहक सेवा अधिकारी का फोन आया कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है। उसको चालू रखने के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वानी होगी। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि कार्ड की लिमिट को बढ़ा दिया जाए। इसको लेकर साइबर ठग तीन दिन तक विभिन्न तरीकों से उनके संपर्क में रहा। 16 नवंबर को क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगी। जिसको लेकर उन्होंने कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर और अंतिम तारीख को बता दिया। इन सभी जानकारी के बाद उनके पास ओटीपी आया तो उन्होंने वह भी बता दिया। जिसके बाद उनके कार्ड से 3 लाख 40 हजार रुपये कट गए। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें