फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 4.36 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एप डाउनलोड करवाकर दिया गया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक के साथ 4 लाख 36 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 4 आर निवासी ललित कुमार ने बताया कि 4 अगस्त को उनको एक ग्रुप में जोड़ा गया। जिसका नाम स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप था। उस ग्रुप में निवेश के बारे में बताया जाता था। 30 अक्तूबर को उनके फोन पर एक महिला का मैसेज आया । जिसने अपना नाम मीना वर्मा बताया। उस महिला ने उनको शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने के बारे में बताया। महिला ने उनके पास एक लिंक भेजा उस लिंक पर क्लिक करने के बाद उनको मार्केट में निवेश करने के लिए लाइव क्लास दी गई। जिससे उनको अच्छा मुनाफा होने का लालच दिया गया। जिसके बाद उन्होंने प्ले स्टोर पर जाकर एक एप ब्रैडी स्पीडमैक्स डाउनलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उस एप पर उन्होंने अपना अकाउंट बना लिया। उसके बाद उन्होंने शेयर मार्केट में कुल 4 लाख 36 हजार 500 रुपये निवेश किए। जिसके बदले में उनको एप में 8 लाख रुपये का मुनाफा दिखाई दे रहा था। जब उन्होंने वह पैसे निकालने की कोशिश की तो उनसे 7 लाख 95 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। जिसको देने से उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद उनको अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें