फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 चालानों में हेरफेर के मामले में चार्जशीट पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
25 चालानों में हेरफेर के मामले में चार्जशीट की गई पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रैफिक चालानों में अपराध की श्रेणी और जुर्माने की रकम बदलकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के एक अहलमद, एक होमगार्ड और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा था। इस मामले में पुलिस की तरफ से चालान पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में होमगार्ड शुभम शामिल है, जो सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की ट्रैफिक चालान शाखा में तैनात था। दूसरा आरोपी वीरेंद्र, जेएमआईसी सरिता सोलंकी की कोर्ट में अहलमद के पद पर कार्यरत था जबकि तीसरा आरोपी कोर्ट परिसर में चालान भरवाने का काम करता था। तीनों ने 25 चालानों में गड़बड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब फैमिली कोर्ट के प्रधान जज सौरभ गोसाई ने चालानों में गड़बड़ी को लेकर जिला जज को शिकायत भेजी। जिला जज के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच कराई और एसीपी सेंट्रल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। एसीपी सेंट्रल ने बताया कि मामला करीब दो माह पुराना है। फिलहाल इसमें चालान पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें