फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौसीफ सहित तीनों आरोपियों को सौंपे आरोप पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साल 2018 में हुए बीकॉम की छात्रा निकिता तोमर के अपहरण मामले में शुक्रवार को अदालत ने मुख्य आरोपी तौसीफ, उसके पिता जाकिर व मां असमीना को आरोप पत्र सौंप दिए। एसआईटी ने इस मामले में करीब 200 पेज की चार्जशीट तैयार की है। इस मामले में पुलिस में तीस लोगों को गवाह बनाया है।
विज्ञापन

एसआईटी में अपनी जांच में दावा किया है कि दो साल पहले तौसीफ ने निकिता का अपहरण किया और वह उसे सोहना स्थित अपने घर पर लेकर गया। यहां तौसीफ के माता पिता ने निकिता पर तौसीफ से शादी करने का दबाव बनाया। पुलिस ने तौसीफ के माता पिता को जांच में शामिल कर उनसे पूछताछ कर ली है। दोनों के बयान भी चार्जशीट में शामिल किए गए हैं।
इस मामले की सुनवाई अदालत ने तीन फरवरी की तारीख दे दी है। तीन तारीख को यह मामला सेशन कोर्ट में जाएगा। शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश सरताज बासवाना ने तौसीफ के पिता जाकिर व मां असमीना को स्थायी जमानत दे दी है। अभी तक दोनों अग्रिम जमानत पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें