फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजारों में अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी, जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नो-पार्किंग में खड़े वाहन बने बाधा, खरीदारी करने आए लोगों को करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर के मुख्य बाजारों, कॉलोनी मार्केट और मॉल के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में मनमाने ढंग से वाहन खड़े किए जाने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारों के कारण राहगीरों और खरीदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


मुख्य बाजारों में स्थिति यह है कि लोग सुविधा के लिए अपने वाहन दुकान के सामने ही खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। परिणामस्वरूप वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कई जगहों पर पार्किंग स्थल उपलब्ध होने के बावजूद वाहन सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




सेक्टर-21 निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बाजार में वाहन खड़ा करने के लिए काफी देर तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जाम लग जाता है। वहीं एनआईटी क्षेत्र की पूजा शर्मा ने भी अव्यवस्थित पार्किंग को समस्या की जड़ बताया। उन्होंने कहा कि सड़क पर दोनों ओर वाहन खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है। कई बार निकलने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन



मुख्य बाजार के एक दुकानदार संजय गुप्ता ने बताया कि ट्रैफिक जाम की वजह से कई ग्राहक असुविधा महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ के समय वाहन फंस जाते हैं, जिससे ग्राहक जल्दी लौटने लगते हैं। वहीं गिफ्ट शॉप संचालक अमित अग्रवाल का कहना है कि यदि पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो जाए तो बाजारों में आवाजाही सुचारु हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें