फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के कार्यक्रमों में हुए बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यालय में हो रही परीक्षा के चलते लिया गया फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और सेक्टर 16 स्थित ग्रैंड कोलंबस स्कूल में आयोजित होने वाले बालक और बालिकाओं के विभिन्न आयु वर्ग के कई जिलास्तरीय खेलों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इनमें बालक और बालिका वर्ग की सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता अब 22 की जगह 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। वहीं बालक वर्ग में अंडर 14 के टेबल टेनिस मुकाबले अब 23 अगस्त को होंगे। एथलेटिक्स अंडर 11 में बालिका वर्ग प्रतियोगिता को अब 22 की जगह 21 अगस्त और बालक वर्ग के मुकाबलों को 21 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने कहा कि डीपीएस और ग्रैंड कोलंबस के खेल प्रबंधकों ने बताया है कि विद्यालय में पूर्वनिर्धारित परीक्षा के चलते मुकाबलों का आयोजन मुश्किल होगा। इसीलिए हमने कार्यक्रमों की तारीख बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें