फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी आईडी में बदलाव, क्लर्क के पास खुलेंगी केवल 10 फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान नहीं होने तक आगे नहीं बढ़ेगी फाइल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने प्रॉपर्टी आईडी में एक बार फिर से बदलाव किया है। नए नियम अनुसार निगम क्लर्काें के पास अब केवल 10 फाइल खुलेंगी। जब तक इनका समाधान नहीं होगा, आगे की फाइल नहीं दिखाई देंगी। पास करने के लिए सभी दस्तावेज को पूरा करवाना क्लर्कों की जिम्मेदारी होगी। इससे जहां लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है वहीं फाइलों का दबाव बढ़ने से काम में रुकावट की भी उम्मीद जताई जा रही है।
पहले नगर निगम क्लर्काें के पास फाइल को स्वीकार या अस्वीकार करने का विकल्प रहता था, लेकिन प्रॉपर्टी आइडी में लोगों की परेशानी को देखते हुए अस्वीकार के विकल्प को ही हटा दिया गया है। अब क्लर्क या तो फाइल पास करेंगे या उसको लौटा सकेंगे। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पाेर्टल पर यह बदलाव शहरी स्थानीय निकाय की ओर से किया गया है जिससे लोगों के आवेदन पोर्टल पर लटक गए थे। वहीं नगर निगम की ओर से शहरी स्थानीय निकाय के आदेश पर दो बार शिविर लगाए जा चुके हैं, लेकिन निगम की ओर से शिविर के बारे में अधिक प्रचार नहीं किया जाता है जिसकी वजह से लोग शिविर में पहुंच नहीं सके।
विज्ञापन

वहीं प्रॉपर्टी आईडी को सही करने के साथ-साथ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम की ओर से अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें बड़े बकाएदारों के खिलाफ सीलिंग भी की जा रही है। नगर निगम के अनुसार 50 हजार से अधिक टैक्स बकाएदारों की सूची तैयार की गई है। पहले इन बकायेदारों को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन



शहरी स्थानीय निकाय की ओर से ही प्रॉपर्टी आईडी में बदलाव किए गए हैं। इससे क्लर्क किसी फाइल को जानबूझकर रोक नहीं सकेंगे और समय पर निपटान किया जा सकेगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- जितेंद्र दहिया, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें