फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खुले मैनहोल में गिरकर मासूम की मौत के मामले में केस दर्ज

Sun, 25 Jun 2023 06:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने एचएसवीपी और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ दी थी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-59 औद्योगिक क्षेत्र में 17 जून की रात सीवर के खुले मैनहोल में गिरकर चार साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और स्काईपैक फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे के पिता विकास ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। विकास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-58 में चाय की दुकान चलाता है। स्कूल की छुट्टी के कारण पत्नी भी बच्चों के साथ दुकान पर ही आ जाती है। 17 जून रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर पत्नी सविता व बच्चों के साथ पैदल घर जा रहा था। स्काईपैक फैक्ट्री के सामने खुले सीवर के मैनहोल में गिरकर उनके चार साल के बेटे आनंद की मौत हो गई। आरोप है सीवर का मैनहोल फैक्ट्री प्रबंधन ने सफाई के लिए खोला था लेकिन बंद नहीं किया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी खुले मैनहोल को बंद करने या कंपनी पर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। दोनों की लापरवाही के कारण ही उनके बेटे की मौत हुई। घटना के बाद उन्हें पता नहीं था कि इलाका किस विभाग के अंतर्गत आता है। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया कि किसकी लापरवाही थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह का कहना है कि सेक्टर-59 में सीवर लाइन से संबंधित काम का ठेका अभी छोड़ा नहीं गया है। विभाग की तरफ से मैनहोल का ढक्कन नहीं हटाया गया था। निजी कर्मियों से सफाई कराने के लिए ढक्कन हटाया गया है। काम खत्म करने के बाद ढक्कन लगाना भूल गए और हादसा हो गया। प्राधिकरण की इसमें लापरवाही नहीं है। थाना सेक्टर-58 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार का कहना है कि बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कंपनी और एचएसवीपी अधिकारियों का नोटिस भेजकर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें