फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में चंदीला क्रिकेट अकादमी ने स्लेजहैमर क्रिकेट अकादमी टीम-ए को चार रन से हरा दिया। टॉस जीतकर स्लेजहैमर ने गेंदबाजी चुनी। चंदीला की पूरी टीम 37 ओवर में 229 रन पर सिमट गई। खुश्याब कर्दम ने 90 गेंद में नाबाद 102 रन और हिमांशु प्रताप ने 75 रन का योगदान दिया। स्लेजहैमर के कप्तान अथर्व ने छह विकेट लिए। जवाब में स्लेजहैमर की टीम 40 ओवर में छह विकेट पर 225 रन ही बना सकी। पीयूष कादियान ने 56 रन बनाए। हनी कुमार ने 33 और तन्मय पनिकर ने नाबाद 26 रन जोड़े। संवाद