फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित नालंदा पब्लिक स्कूल में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक फूड स्टॉल लगाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने गोलगप्पे, चाट, पाव भाजी, भेलपुरी, सैंडविच, मोमोज, नूडल्स, बर्गर और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के स्टॉल लगाए। इन पर लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली। विद्यार्थियों ने खुद व्यंजनों को तैयार करने और परोसने में उत्साह दिखाया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर वीके शर्मा उपस्थित रहे। संवाद