फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अगले तीन दिन बरसात की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। दोपहर में धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्मी और उमस से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर दोपहर के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बीते चार दिनों में मौसम ने कुछ हद तक राहत जरूर दी है। हल्की बूंदाबांदी और तेज आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। यदि यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे न केवल गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि वातावरण भी सुहावना हो जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम परिवर्तन से गर्मी के तीखे असर में कमी आ सकती है। हालांकि, आंधी और बारिश के दौरान सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


फिलहाल, लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे तेज धूप से बचने के लिए जरूरी एहतियात बर। लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद के साथ लोग मौसम में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें